आईटीसी कैंडीमैन ने बच्चों की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर सॉफ्ट चिउस के साथ अपनी उत्पाद श्रेणी को बढ़ाया

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

आईटीसी कैंडीमैन ने कैंडीमैन फ्रूटी फन सॉफ्ट चिउस के लिए एक नई फ़िल्म लॉन्च की है, जिसके साथ ही इस ब्रांड का बेहद लोकप्रिय विज्ञापन ‘कुछ भी करेगा फॉर कैंडीमैन!’ भी फिर से लौट आया है। इस विज्ञापन अभियान में ब्रांड के बेहद खास, नरम, चबाने में आसान, और फलों के स्वाद वाले उत्पादों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। ये आमतौर पर उबालकर सख्त बनाए गए कैंडी जैसी नहीं हैं, बल्कि युवा उपभोक्ताओं को कैंडी के मज़ेदार स्वाद के साथ-साथ कल्पनाओं से भरी दुनिया जैसा अहसास देती हैं।

उल्का द्वारा तैयार किए गए इस फ़िल्म में कैंडीमैन फ्रूटी फन सॉफ्ट चिउस से भरे एक ट्रक को दिखाया गया है, जिसे रास्ते में कुछ ‘टोल वसूलने वाले’ कंगारू रोकते हैं और आगे जाने के लिए रास्ता देने के बदले कैंडीमैन की मांग करते हैं। इसके बाद की कहानी में एक के बाद एक कई अनोखे और हैरान करने वाले मोड़ सामने आते हैं, जिनका समापन एक मज़ेदार खुलासे के साथ होता है, जो कैंडीमैन फ्रूटी फन सॉफ्ट चिउस के प्रति लोगों की दीवानगी को दर्शाता है और ब्रांड के असल संदेश को भी सबके सामने लाता है।

ब्रांड की इन पंक्तियों के साथ इस फ़िल्म का समापन होता है: “कैंडीमैन फ्रूटी फन – च्यूई, जूसी, फ्रूटी फन। ‘कुछ भी करेगा फॉर कैंडीमैन।”

इस विज्ञापन अभियान के बारे में बात करते हुए, आईटीसी लिमिटेड के फ़ूड्स डिवीज़न में चॉकलेट, कॉफ़ी एवं कन्फ़ेक्शनरी और एनसीडी के वाइस प्रेसिडेंट तथा बिज़नेस हेड, सुभाष बालर ने कहा, “वैसे तो भारत में कन्फ़ेक्शनरी की श्रेणी में आज भी स्वाद को ही सबसे ऊपर रखा जाता है, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि खासकर युवा उपभोक्ताओं के लिए इसका अनुभव भी बहुत मायने रखने लगा है। कैंडीमैन फ्रूटी फन सॉफ्ट चिउस के लिए इस नई फ़िल्म के ज़रिए, हम ब्रांड की चुलबुली दुनिया को एक ऐसी कहानी के माध्यम से सबके सामने लाना चाहते थे, जो कल्पना से भरी हो, लोगों को पसंद आए, और मज़ेदार हो। यह विज्ञापन अभियान हमारे ‘कुछ भी करेगा फॉर कैंडीमैन!’ के विचार को आगे बढ़ाता है, जिसमें कहानियों के ज़रिए बच्चों के साथ जुड़ाव को और मजबूत किया गया है ताकि उन्हें ब्रांड के साथ और ज़्यादा अपनेपन का एहसास हो।”

उल्का के चीफ़ क्रिएटिव ऑफ़िसर, राकेश मेनन, ने कहा: ” कैंडीमैन फ्रूटी फन सॉफ्ट चिउस के साथ, हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जहाँ कल्पना हकीकत से भी आगे निकल जाए। हमें लगा कि क्यों ना एक ऐसी कहानी पेश की जाए, जो सोच से परे, बेहद चुलबुली और मज़ेदार मोड़ से भरी हो, और बिल्कुल इस उत्पाद की तरह हो।”

इस लॉन्च के साथ, आईटीसी फूड्स कन्फेक्शनरी की श्रेणी में ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप उत्पादों को पेश कर रहा है, जहाँ लोग अब सिर्फ स्वाद पर नहीं बल्कि उसे खाने के अनुभव पर ज़्यादा ज़ोर दे रहे हैं। बेहद नरम और चबाने में आसान बनावट वाले इस उत्पाद को फलों के चटपटे स्वाद और दिखने में मज़ेदार स्वरूप के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसका अनुभव बच्चों को बेहद पसंद आने वाला है। पारंपरिक तौर पर इस श्रेणी में सख्त कैंडीज का ही बोलबाला रहा है, लेकिन यह बच्चों की कल्पनाओं को पंख देता है और उन्हें कैंडी के साथ जुड़ने और उसका आनंद लेने के लिए प्रेरित करता है।

नए-नए स्वरूप के उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, आईटीसी फूड्स ने भी कन्फ़ेक्शनरी से जुड़े उत्पादों में नयापन लाने के लिए में निवेश करना जारी रखा है और उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के लिए कैंडीमैन की उत्पाद श्रेणी को लगातार बढ़ा रहा है। कैंडीमैन फ्रूटी फन सॉफ्ट चिउस इस रणनीति का एक बड़ा उदाहरण है, जो उत्पादों में नयापन लाने के साथ-साथ दिलचस्प रचनात्मक कहानियों के ज़रिए कन्फ़ेक्शनरी के अनुभव को आने वाले समय के अनुरूप बना रहा है।

डीवीसी लिंक: https://youtube.com/shorts/prD-wsilqsQ?feature=share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *