बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाईं ब्याज दरें, अब मिलेगा 7.95% तक का फायदा

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

बंधन बैंक ने आज घोषणा की है कि उसने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स (0.20%) की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.95% तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक 7.95% की ब्याज दर दे रहा है, जबकि इसी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अन्य ग्राहकों को 7.45% का ब्याज मिलेगा।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से कम की लंबी अवधि वाली एफडी पर भी 7.75% की आकर्षक ब्याज दर दे रहा है। इसी अवधि के लिए अन्य ग्राहकों को 7.25% ब्याज मिलेगा, जो कि बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन एफडी ब्याज दरों में से एक है।

इसके अलावा, बंधन बैंक ₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख तक के सेविंग्स अकाउंट (बचत खाते) बैलेंस पर 6.5% की ब्याज दर भी दे रहा है।

बंधन बैंक के ग्राहक अपने घर या कार्यालय से ही रिटेल इंटरनेट बैंकिंग अथवा mBandhan मोबाइल ऐप के माध्यम से एफडी बुक या निवेश कर सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए ग्राहक कुछ ही मिनटों में तेज, आसान और बिना किसी परेशानी के एफडी बुक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *