कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को हावड़ा के बेलूर स्थित बिक्का बैंक्वेट, रंगोली मॉल में भव्य सावन महोत्सव एवं सम्मान-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री रतनलाल अग्रवाल जी ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के महासचिव श्री किशन किल्ला जी ने किया। शाम 5 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक चले इस भव्य कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, धार्मिक एवं औद्योगिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मंत्री श्री अजय पोद्दार जी, भाजपा महासचिव श्री शशि अग्निहोत्री जी, विधायक श्री संजय सिंह जी, विधायक श्री सजल घोष जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मीना जी पुरोहित, श्रीमती अनीता सिंह जी, श्रीमती दुर्गावती सिंह जी, श्रीमती पूर्णिमा कोठारी जी, श्री चंद्रशेखर बशोतिया जी, महाराज श्री पंचोली जी, समाजसेवी एवं उद्योगपति काउंसलेट जनरल श्री जुगल जी सराफ, आलमबाजार केसरी श्री गोविंद मुरारी अग्रवाल जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में IAS एवं IPS अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजबंधु तथा धर्माचार्य भी उपस्थित रहे।
सावन की संस्कृति और संगीत ने बांधा समां
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संस्था की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सावन के नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम रहा। महिला सदस्यों ने सावन के पारंपरिक गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान एवं मारवाड़ी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।
रानीगंज में नई शाखा की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन की रानीगंज में नई शाखा प्रारंभ करने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। उपस्थित समाजबंधुओं ने इस घोषणा का स्वागत किया। नई शाखा के माध्यम से

रानीगंज क्षेत्र में समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक एकता एवं जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास किया जाएगा। सावन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में मारवाड़ी एवं राजस्थानी संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान एवं संवाद का आयोजन भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
सभी सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम की सफलता पर महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, समाजबंधुओं, महिला सदस्यों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
संस्था के मीडिया एवं राजनीति प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री प्रकाश किला जी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण के कारण सावन महोत्सव भव्य एवं सफल रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
श्री रतनलाल अग्रवाल जी की अध्यक्षता एवं श्री किशन किल्ला जी के कुशल संचालन में आयोजित यह सावन महोत्सव संस्कृति, सेवा, सम्मान, संगीत और सामाजिक एकता का एक यादगार उत्सव बन गया।
