कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
कोलकाता के रवींद्र सदन मंच पर 8 सितंबर को आयोजित एक विशेष समारोह में अभिनेत्री साथी को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिनेत्री ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने भावनात्मक अनुभव साझा किए।
सम्मान ग्रहण करने के बाद साथी ने कहा, “मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैंने सपने देखे हैं, लेकिन आज उन सपनों को हकीकत में बदलते हुए खुद महसूस कर रही हूं। रवींद्र सदन को बाहर से कई बार देखा है, लेकिन इसी मंच पर आकर सम्मान प्राप्त करूंगी, यह कभी मेरा सपना था। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि अगर धैर्य रखा जाए तो सपने एक दिन जरूर पूरे होते हैं।”
इस दौरान अभिनेत्री साथी ने बार-बार अपने पिता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज वह जिन मुकामों तक पहुंच रही हैं, उसमें उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान और प्रेरणा रही है।

साथी का मानना है कि नए कलाकारों के लिए अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। कई बार कलाकारों को दो शब्द बोलने का मौका पाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। लेकिन यह इंतजार हमेशा नहीं रहता। सही समय आने पर मेहनत और धैर्य का परिणाम जरूर मिलता है।
इंसान के साथ अच्छा व्यवहार, धैर्य, मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति जिद—यही वे गुण हैं, जिन्हें साथी अपनी सफलता की राह का हिस्सा मानती हैं। उनके अनुसार, लंबे संघर्ष और लगातार प्रयास के बाद मिलने वाली सफलता की खुशी ही अलग होती है।
फिलहाल अभिनेत्री साथी की आगामी प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वर्षों के इंतजार के बाद इसी साल दर्शकों के सामने एक नई अभिनेत्री के रूप में साथी को देखने का मौका मिल सकता है। अब दर्शकों की नजरें उनकी नई पारी और आगामी কাজ पर टिकी हैं।
