हॉलिक्स ने प्रोटीन पाउडर लॉन्च किया, रोजाना के न्यूट्रिशन में आसानी से शामिल हो सकेगा प्रोटीन

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

    प्रोटीन अब सिर्फ जिम और वर्कआउट रुटीन का हिस्सा नहीं रह गया है। प्रोटीन को अपने डेली न्यूट्रिशन (रोजाना के पोषण) का हिस्सा बनाने के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। लोगों का जीवन व्यस्त होता जा रहा है और प्रोटीन को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस तरह के गुणवत्तापूर्ण न्यूट्रिशन की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जिन्हें आसानी से दिनचर्या में शामिल किया जा सके।
    इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हॉर्लिक्स ने हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर लॉन्च किया है। इसे गुणवत्तापूर्ण प्रोटीन को सुविधाजनक और रोजाना की दिनचर्या के बीच आसानी से शामिल किए जा सकने की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें सुविधाजनक सिंगल-सर्व सैशे के रूप में हर सर्विंग में 24 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम प्रीबायोटिक फाइबर मिलता है, जो इसे काम करते हुए, कहीं सफर में रहते हुए और रोजाना के काम के बीच आसानी से लेने लायक बनाता है।
    हॉलिक्स के ‘योर डे इज द रियल वर्कआउट’ (आपका दिन ही असली वर्कआउट है) के विचार को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह प्रोटीन पाउडर लॉन्च किया गया। इसमें रोजाना की गतिविधियों को न्यूट्रिशन के साथ आसानी से जोड़ने वाले अनुभवों को शामिल किया गया है। इस लॉन्चिंग के दौरान समीरा रेड्डी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मां के रूप में, काम करते हुए और घर के कामों के बीच संतुलन को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उपस्थित लोगों को चॉकलेट, कॉफी एवं बिना फ्लेवर वाले वैरिएंट के साथ हॉलिक्स प्रोटीन पाउडर की रेंज को आजमाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में प्रोटीन-इंस्पायर्ड फूड (प्रोटीन से प्रेरित खाद्य पदार्थ) और रोजाना की गतिविधियों पर आधारित रोचक चैलेंज भी देखने को मिले। इनके माध्यम से इस विचार को प्रोत्साहित किया गया कि कई बार सामान्य दिनचर्या भी किसी वर्कआउट से कम नहीं होती। इस लॉन्चिंग को लेकर हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, फूड्स, रंजीत कोहली ने कहा, ‘हॉलिक्स के साथ विज्ञान एवं न्यूट्रिशन क्रिडेंशियल्स के मजबूत आधार पर तैयार 100 वर्षों से ज्यादा की विरासत है। हम लगातार ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढाल रहे हैं और ऐसे में प्रोटीन पाउडर की लॉन्चिंग हमारे ब्रांड की तरफ से उठाया गया एक व्यावहारिक कदम है। हमें प्रोटीन को रोजाना की दिनचर्या के लिए प्रासंगिक एवं सुगम बनाने का व्यापक अवसर दिख रहा है। ग्राहकों से बात करने पर एक बात प्रमुखता से उभरकर सामने आती है कि ‘जिंदगी खुद एक जिम है’। बात चाहे व्यस्तता से भरे दिन की भागदौड़ की हो, लंबी दूरी तय करने की हो, ग्रॉसरी खरीदकर लाने की हो या दिनभर के और बहुत से कामों की, आपकी भागदौड़ किसी जिम से कम नहीं होती है। लोगों की इसी प्रतिक्रिया से हमारा यह विचार सामने आया कि ‘आपका दिन की असली वर्कआउट है’ (योर डे इज द रियल वर्कआउट)। हॉलिक्स प्रोटीन पाउडर के साथ हमारा लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण प्रोटीन को आसानी से करोड़ों भारतीयों की रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बनाना है।’
    हॉलिक्स प्रोटीन पाउडर के केंद्र में है फर्मेंटेड यीस्ट प्रोटीन। यह एक कम्प्लीट प्रोटीन सोर्स है, जिससे शरीर के लिए जरूरी सभी नौ अमीनो एसिड मिल जाते हैं। साथ ही यह गट-फ्रेंडली है यानी पेट की सेहत के लिए भी अच्छा है। इस प्रोडक्ट का पीडीसीएएएस (प्रोटीन डाइजेस्टिबिलिटी-करेक्टेड अमीनो एसिड स्कोर) 1.0 है। इस फॉर्मुलेशन में इन्युलिन, प्रीबायोटिक फाइबर और प्लांट-बेस्ड डाइजेस्टिव एंजाइम पापैन भी है। खास बात यह है कि फर्मेंटेड यीस्ट प्रोटीन प्राकृतिक रूप से लैक्टोज फ्री है। इस कैंपेन के लेकर समीरा रेड्डी ने कहा, ‘एक मां के तौर पर सुबह बच्चों को संभालने के लिए होने वाली भागदौड़ से लेकर काम-काज, घर और अन्य जरूरतों के लिए मुझे लगातार चलते रहना होता है। कभी-कभी आपका दिन किसी असली वर्कआउट जैसा होता है। और जब जिंदगी में इतनी भागदौड़ हो तो रोजाना के न्यूट्रिशन पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है, विशेषरूप से पर्याप्त प्रोटीन पर। प्रोटीन सिर्फ व्यायाम करने वालों के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे रोजाना के न्यूट्रिशन का अहम हिस्सा है और फिट रहने के लिए जरूरी है। ऐसे में हॉलिक्स प्रोटीन जैसे सरल और सुविधाजनक विकल्पों का महत्व बढ़ जाता है। इससे प्रोटीन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आसान हो जाता है। मेरे लिए यह न्यूट्रिशन के विकल्पों को व्यावहारिक बनाने जैसा है, जिसे व्यस्त जीवनशैली में आसानी से शामिल किया जा सके। ऐसा नहीं होना चाहिए कि प्रोटीन लेना भी एक अलग काम जैसा लगने लगे।’ प्रोटीन को पारंपरिक तौर पर फिटनेस और परफॉर्मेंस आधारित न्यूट्रिशन से जोड़कर देखा जाता है। हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर को इस पारंपरिक सोच से बाहर निकलते हुए बड़ी सच्चाई को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वह सच्चाई है कि आपकी रोजाना की दिनचर्या में भी न्यूट्रिशन की जरूरत हो सकती है। काम और सामाजिक जीवन, ट्रैवलिंग, कहीं आने-जाने में बीतने वाले समय से कई बार यह तय होता है कि असल में लोगों को किस तरह के न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। लॉन्च इवेंट को हॉलिक्स के इस भरोसे पर केंद्रित किया गया था कि ‘आपका दिन ही असली वर्कआउट है’। यह सोच हर दिन के कामों के लिए किए जाने वाले प्रयासों का महत्व दिखाती है। इससे सामने आता है कि जो काम नॉर्मल एक्सरसाइज जैसे नहीं लगते हैं, उनके लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हॉलिक्स प्रोटीन पाउडर का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण प्रोटीन को लोगों की आधुनिक जीवनशैली के बीच ज्यादा व्यावहारिक एवं सुगम बनाना है। हॉलिक्स प्रोटीन पाउडर को 1 किग्रा के पैक में 28 सिंगल-सर्व सैशे के सुविधाजनक फार्मेट में उपलब्ध कराया गया है। इससे हर रोज चम्मच से नापने की जरूरत नहीं रहती है। इसीलिए इसे कहीं ले जाना और लेना आसान है। इसे चॉकलेट, कॉफी और अनफ्लेवर्ड के रूप में तीन वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। नया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर भारत में सभी रिटेल आउटलेट और चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *