कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
ओवरहेड टैंक के लेवल की निगरानी करने से लेकर पंप का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने तक, पारंपरिक सिस्टम में काफी वायरिंग, कई डिवाइस और नियमित देख-रेख की ज़रूरत पड़ सकती है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो (INTELLISENSE SmartPro) पेश किया है। यह एक वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर है, जिसमें कंट्रोल पैनल की सुविधा भी एकीकृत है। इसे घरेलू जल प्रबंधन को अधिक सुविधाजनक बनाने, बेहतर नियंत्रण प्रदान करने और पंप की सुरक्षा में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
सबमर्सिबल और ओपनवेल पंपों के साथ उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक वॉटर लेवल कंट्रोलर्स में आमतौर पर ओवरहेड टैंक और ग्राउंड फ्लोर पर लगे पंप के बीच वायरिंग की आवश्यकता होती है। खासकर बहुमंजिला इमारतों में इसके लिए इंस्टॉलेशन के अतिरिक्त काम, निर्माण संबंधी बदलाव और अतिरिक्त खर्च की जरूरत हो सकती है।
वहीं पारंपरिक पंप पैनल मोटर की ज़रूरी सुरक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन वॉटर लेवल मैनेजमेंट के लिए अक्सर एक अलग कंट्रोलर की ज़रूरत होती है, जिससे दो अलग-अलग सिस्टम और अतिरिक्त वायरिंग की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में, एक ही सिस्टम में दोनों सुविधाएं मिलने से इंस्टॉलेशन आसान हो सकता है, लागत कम करने में मदद मिल सकती है और रोजमर्रा का जल प्रबंधन अधिक सुविधाजनक हो सकता है।
क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो की प्रमुख विशेषताएं
• LoRa टेक्नोलॉजी के जरिए वायरलेस कम्युनिकेशन: यह मेन वॉटर लेवल कंट्रोलर (एमडब्लूसी) और ओवरहेड टैंक कंट्रोलर (ओएचटी) के बीच वायरलेस कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। यह सातवीं मंजिल तक कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इससे अलग-अलग मंजिलों के बीच वायरिंग की जरूरत कम होती है और इंस्टॉलेशन का खर्च व उससे जुड़ी परेशानियां कम करने में मदद मिलती है।
• ऑटोमैटिक वॉटर लेवल कंट्रोलर: टैंक खाली होने पर पंप अपने आप चालू हो जाता है और टैंक भरने पर बंद हो जाता है, जिससे पानी ओवरफ्लो होने से रोकने में मदद मिलती है। मेन कंट्रोलर पर लगाचार-स्तरीय एलईडी टैंक स्टेटस इंडिकेटर पानी के स्तर की जानकारी देता है।
• ऐप-बेस्ड कंट्रोल: यहआईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध क्रॉम्पटन सेंज़ (Senze) ऐप के साथ काम करता है। इससे यूज़र्स दूर से पानी का लेवल देख सकते हैं, पंप को कंट्रोल कर सकते हैं, 10 तक शेड्यूल सेट कर सकते हैं और किसी खराबी की स्थिति में अपने स्मार्टफ़ोन पर अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
• सुरक्षा सुविधाएँ: कनेक्टेड पंप को वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, ओवरलोड और ड्राई-रन की स्थिति से बचाने में मदद करता है।
• वेदरप्रूफ डिज़ाइन: आईपी 65 वेदरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह बदलते मौसम की परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
2 HP तक के सिंगल-फ़ेज़ सबमर्सिबल पंप के लिए डिज़ाइन किया गया इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो ऑयल-फ़िल्ड सबमर्सिबल पंप, वॉटर-फ़िल्ड सबमर्सिबल पंप और ओपनवेल पंप के साथ इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
इस उत्पादके बारे में बात करते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में पंप्स एंड किचन अप्लायंसेज़ के बिजनेस हेड आनंद कुमार एन ने कहा, “क्रॉम्पटन में हमारा हमेशा से प्रयास ऐसे सॉल्यूशंस विकसित करना रहा है, जो रोजमर्रा के घरेलू कामों को आसान और सुविधाजनक बनाएं। जल प्रबंधन दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन पारंपरिक प्रणालियों में पानी का स्तर नियंत्रित करने और पंप की सुरक्षा के लिए जटिल इंस्टॉलेशन और कई उपकरणों की जरूरत पड़ सकती है। इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो के साथ हमने इन सुविधाओं को एक ही इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन में उपलब्ध कराया है। इससे उपभोक्ताओं को अपने घर की जल आपूर्ति पर बेहतर नियंत्रण मिलता है और इंस्टॉलेशन से जुड़ी जटिलताएं कम करने में मदद मिलती है। यह स्मार्ट और कनेक्टेड सॉल्यूशंस विकसित करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और व्यावहारिक इनोवेशन के साथ सुविधा और सुकून प्रदान करते हैं।”
इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो के साथ, क्रॉम्पटन स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को घर की पानी की सप्लाई को मैनेज करने का ज़्यादा सुविधाजनक तरीका मिलता है। इसके जरिए कंपनी रोजमर्रा की दिनचर्या को आसान बनाने और उपभोक्ताओं की व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करने वाले सॉल्यूशंस विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो बाजार में उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी और मुफ्त इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जाती है। क्रॉम्पटन के पात्र सबमर्सिबल पंप और इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो कंट्रोलर को एक ही बिल पर खरीदने वाले उपभोक्ता अतिरिक्त छह महीने की वारंटी का लाभ भी ले सकते हैं। यह सुविधा लागू नियमों और शर्तों के अधीन है। क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो देशभर के रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
