कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
महिंद्रा ने आज घोषणा की है कि उसकी XEV 9S ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसके साथ ही यह पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में भारत की सबसे सुरक्षित 7-सीटर एसयूवी बन गई है। यह टॉप रेटिंग पाने वाली भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी भी है।
XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (एओपी) में 32 में से 31.15 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (सीओपी) में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। इस तरह इसका कुल स्कोर 76.15 रहा, जो अब तक भारत एनसीएपी के तहत टेस्ट की गई सभी 7-सीटर गाड़ियों में सबसे अधिक है। इस 5-स्टार रेटिंग से महिंद्रा का यह इरादा और पक्का होता है कि उसकी एसयूवी की इंजीनियरिंग और डिजाइन-डेवलपमेंट में सुरक्षा बुनियादी शर्त बनी रहे।
इस नतीजे के साथ, इंगलो प्लेटफॉर्म पर बनी महिंद्रा की तीनों इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी को अब 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग मिल चुकी है। इससे इस प्लेटफॉर्म की दमदार सुरक्षा इंजीनियरिंग पर एक बार फिर मुहर लगती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वेलुसामी आर. ने कहा, “देश भर के ग्राहकों से XEV 9S को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए हम आभारी हैं। भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार* बनना बताता है कि ग्राहकों ने हमारे ब्रांड पर कितना भरोसा जताया है। भारत एनसीएपी की 5-स्टार रेटिंग इस भरोसे को और मजबूत करती है, और ग्राहकों को यह विश्वास दिलाती है कि वे जो गाड़ी चुन रहे हैं, वह डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सुरक्षा में भी बेहतरीन है। हम पर लगातार यकीन बनाए रखने के लिए हम अपने ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं, और आगे भी ऐसी गाड़ियां लाते रहेंगे, जो उनकी उम्मीदों से बढ़कर हों।”
नवंबर 2025 में “इंडियाज बिग न्यू इलेक्ट्रिक” के रूप में लॉन्च हुई महिंद्रा XEV 9S में 7-सीटर कार की सुविधा के साथ-साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 7 एयरबैग, पांच रडार और एक विजन कैमरा वाला लेवल 2+ एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडास), ड्राइवर को नींद आने पर अलर्ट करने वाला डीओएमएस (Eyedentity) फीचर, और लाइव व्यू, रिकॉर्डिंग व लाइव कम्युनिकेशन वाला ‘सिक्योर360 प्रो’ शामिल है। यात्रियों की सुरक्षा और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी पर जोर देने से इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार* बनने में मदद मिली है।
*अप्रैल-सितंबर 2026 (वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही) में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पैसेंजर वाहनों की होलसेल बिक्री के आधार पर
