कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
भारत में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। देशभर के आकाश सेंटर्स से कुल 134 छात्रों ने इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ) 2026 के लिए क्वालिफाई कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि में आकाश पश्चिम बंगाल के तीन क्लासरूम छात्रों—करण शौर्य बरनवाल, सोहम घोष और श्रमना बाग—ने भी देश की सबसे प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं में से एक आईएनएमओ 2026 के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है।
इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ) का आयोजन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई), टीआईएफआर द्वारा किया जाता है। यह ओलंपियाड इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आईएमओ) में भारत का प्रतिनिधित्व करने की चयन प्रक्रिया का एक अहम चरण है। आईएनएमओ के लिए क्वालिफाई करना छात्रों की असाधारण विश्लेषणात्मक क्षमता, गहरी वैचारिक समझ और उन्नत समस्या-समाधान कौशल को दर्शाता है।
छात्रों की यह सफलता आकाश इंस्टीट्यूट के मजबूत अकादमिक इकोसिस्टम, अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन और स्ट्रक्चरल प्रशिक्षण प्रणाली को दर्शाती है, जो प्रतिभाशाली छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही संवारने पर केंद्रित है। सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मेंटरिंग के माध्यम से आकाश छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार सशक्त बना रहा है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, आकाश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री तिलक राज खेमका ने कहा, “आईएनएमओ में क्वालीफाई करने के लिए गहन गणितीय समझ, निरंतर अभ्यास और अनुशासन की आवश्यकता होती है। हम अपने छात्रों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके समर्पण, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। साथ ही, हम इस सफलता में योगदान देने वाली अपनी अनुभवी फैकल्टी और सहयोगी शिक्षण वातावरण की भूमिका को भी स्वीकार करते हैं।”
आकाश इंस्टीट्यूट का देश भर में ओलंपियाड, जेईई, नीट तथा अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने का एक समृद्ध इतिहास रहा है। संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को उनकी पूर्ण क्षमता तक पहुँचने के लिए प्रेरित करने के अपने मिशन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
