कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
ASPEXS (एसोसिएशन ऑफ साउथ पॉइंट एक्स-स्टूडेंट्स) ने RENDEZVOUS 2026 के साथ मिलकर BACK TO SCHOOL का आयोजन किया।
लगभग 1000 पूर्व छात्र साउथ पॉइंट हाई स्कूल की क्लासरूम में गए, जहाँ उन्होंने 3 जनवरी को पूर्व शिक्षकों द्वारा ली गई क्लास अटेंड कीं।

ASPEXS की एक ग्लोबल विंग, ओवरसीज चैप्टर, जिसमें साउथ पॉइंट से पास आउट NRI शामिल हैं, को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।
ASPEXS के मानद सचिव मेघनाद रॉय चौधरी ने बताया कि इस अनोखे मिलन समारोह के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने खूब मस्ती, संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया।
