रमेश राय – अलीपुर
अलीपुर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ‘बंगालार बाड़ी’ टैब्लो का शुभारंभ जिला शासक अरबिंद कुमार मीणा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि के चेक जिला अध्यक्ष नीलिमा विशाल मिस्त्री के हाथों संबंधित परिवारों को सौंपे गए।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला शासक अरबिंद कुमार मीणा ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। जिला अध्यक्ष नीलिमा विशाल मिस्त्री ने भी प्रशासन के इस सहयोगात्मक कदम की सराहना की और कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में प्रशासन की भूमिका सराहनीय है।
