स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को किया और मजबूत, वित्त वर्ष 26 में लगभग ₹1,100 करोड़ का प्रीमियम किया अर्जित

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

Lभारत की सबसे बड़ी रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत किया है। राज्य में बीमा के प्रति बढ़ती जागरूकता और हेल्थ इंश्योरेंस की पहुंच के कारण लोग अब संगठित बीमा योजनाओं को तेजी से अपना रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के लिए एक अहम बाजार बना हुआ है, जहां बेहत र सेवा, बड़े स्तर पर काम और तकनीक के इस्तेमाल से हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में वित्त वर्ष 26 के दौरान कंपनी ने लगभग ₹1,100 करोड़ का कुल प्रीमियम दर्ज किया, जो पिछले साल से 10 प्रतिशत ज्यादा है। पॉलिसियों की संख्या में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि बीमा से जुड़े लोगों की संख्या 14.7 लाख से ज्यादा हो गई। नए ग्राहकों की बढ़ती संख्या और खास क्षेत्रों में बेहतर पहुंच से कारोबार में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य में कंपनी की 75 से ज्यादा शाखाएं हैं। साथ ही, 62,100 से ज्यादा सलाहकार, 800 से अधिक कर्मचारी, 75 से ज्यादा ग्रामीण बीमा केंद्र, 1,880 से अधिक पिन कोड कवर और 600 से ज्यादा नेटवर्क अस्पताल हैं।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आनंद रॉय ने कहा कि अब परिवारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस वित्तीय सुरक्षा और इलाज की सुविधा का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। लोगों की उम्मीदें बढ़ रही हैं, इसलिए सिर्फ पॉलिसी देना ही नहीं, बल्कि अच्छी सेवा, आसान क्लेम, अस्पतालों तक पहुंच और भरोसेमंद अनुभव देना भी जरूरी है। पश्चिम बंगाल में यह बदलाव साफ दिख रहा है, जहां लोग अब हेल्थ इंश्योरेंस को अपनी सुरक्षा का जरूरी हिस्सा मान रहे हैं।

क्लेम से जुड़ी सेवाएं कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई हैं। वित्त वर्ष 26 के पहले 9 महीनों में कंपनी ने पश्चिम बंगाल में ~₹460 करोड़ के 92,700 से ज्यादा क्लेम निपटाए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 71,900 क्लेम और ₹391 करोड़ थी। कंपनी हर दिन 5,800 से ज्यादा क्लेम प्रोसेस करती है और 96 प्रतिशत कैशलेस क्लेम 3 घंटे के भीतर पूरे हो जाते हैं। AI के जरिए प्रोसेसिंग को और तेज और बेहतर बनाया जा रहा है।
देशभर में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस में 31% बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी बनी हुई है, जबकि स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरर्स में इसका हिस्सा 53 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 26 में कंपनी ने लगभग ₹18,600 करोड़ का प्रीमियम दर्ज किया, जो पिछले साल से 11 प्रतिशत ज्यादा है। आज कंपनी पूरे भारत में 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को सुरक्षा दे रही है, जिसमें 900 से ज्यादा शाखाएं, 8.3 लाख से अधिक एजेंट और 15,400 से ज्यादा नेटवर्क अस्पताल शामिल हैं। कंपनी अब सिर्फ अस्पताल खर्च तक सीमित नहीं है, बल्कि वेलनेस, टेलीमेडिसिन, फेस स्कैन, होम हेल्थकेयर और इलाज खर्च कैलकुलेटर जैसी डिजिटल सेवाएं भी दे रही है, जिनका वित्त वर्ष 26 में 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने उपयोग किया।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक हिमांशु वालिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग अब अस्पताल के अलावा भी हेल्थ इंश्योरेंस सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। वेलनेस, टेलीमेडिसिन, होम केयर और डिजिटल टूल्स का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे पता चलता है कि लोग आसान और लगातार मिलने वाली हेल्थ सेवाओं को पसंद कर रहे हैं। कंपनी का ध्यान बेहतर सेवा और स्थानीय स्तर पर पहुंच बढ़ाने पर है, जिससे हेल्थ इंश्योरेंस लोगों की पूरी स्वास्थ्य यात्रा का हिस्सा बन रहा है।

कंपनी पश्चिम बंगाल में डिजिटल हेल्थ और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ा रही है। अब इसका डिजिटल हेल्थ नेटवर्क 940 पिन कोड तक पहुंच चुका है और होम हेल्थकेयर सेवाओं का लाभ लगभग 5,750 लोग ले चुके हैं। आसनसोल और सिलीगुड़ी के आरोग्य सेवा केंद्र मुफ्त प्राथमिक और रोकथाम से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं, जिनमें डॉक्टर से सलाह, दवाइयां, जांच और न्यूमोकोकल टीकाकरण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *