एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट को विकास में तेज़ी लाने के लिए सुमितोमो मित्सुई फाइनैंशियल ग्रुप से मिला रु 1,075 करोड़ का निवेश

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

सुमितोमो मित्सुई फाइनैंशियल ग्रुप (एसएमएफजी) ने राइट्स इश्यू के ज़रिए एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट (एसएमआईसीसी) में रु 1,075 करोड़ का निवेश कर भारतीय बाज़ार और कंपनी के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत बना लिया है।

इस अवसर पर एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के एमडी एवं सीईओ श्री रवि नारायणन ने कहा, ‘‘हम विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में एसएमएफजी से मिली यह पूंजी हमारी योजनाओं को अंजाम देने की हमारी क्षमता बढ़ाएगी। हम बेहतरीन तरीके से काम करते हुए अनुमान के मुताबिक लगातार स्थायी विकास पर फोकस कर रहे हैं। हमारी डिजिटल रूपान्तरण यात्रा में नए दौर की तकनीकों को शामिल कर, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रथाओं के द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान कर तथा प्रशासन, अनुपालन एवं जोखिम प्रबन्धन के सर्वोच्च मानक स्थापित कर हम मार्केट में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने तथा अपने हितधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।’’

एसएमआईसीसी का एयूएम (असेट अंडर मैनेजमेन्ट) 31 दिसम्बर 2025 को रु 64,100 करोड़ था, जिसमें सालाना 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 की अवधि के दौरान रु 39,500 करोड़ का वितरण किया गया, इस दृष्टि से भी सालाना 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *