अब कोलकाता में भी पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ की एंट्री, मुंबई के बाद इस शहर के लोग भी नए लजीज स्वाद से होंगे रूबरू

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

मुंबई के मशहूर पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ – जो अपनी खास ब्राउनी के लिए अलग पहचान रखती है, यह कंपनी शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में अपना पहला दो स्टोर खोलने जा रही है। यह स्टोर सॉल्टलेक और न्यू अलीपुर में स्थित हैं। इसकी घोषणा थियोब्रोमा के सीआओ ऋषि गौर ने की। स्टोर के उद्घाटन अवसर पर जानी मानी चर्चित अभिनेत्री सुौरसेनी मैत्रा भी मौजूद थीं।

नए खुलने वाले दोनों स्टोर एक बेकरी के रूप में काम करेंगे, जहाँ बैठकर खाने (डाइन-इन), साथ ले जाने (टेकअवे) और डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी। यहाँ के मेन्यू में थियोब्रोमा के केक, पेस्ट्री, ब्राउनी, कुकीज, नमकीन स्नैक्स, सैंडविच और पेय पदार्थों की पूरी स्वादिष्ट रेंज मिलेगी, जिन्हें हर दिन ताजा बेक किया जाएगा। यहाँ की खास पेशकशों में ‘ओवरलोड’ और ‘मिलियनेयर’ ब्राउनी, डच ट्रफल और तिरामिसू शामिल हैं। इसके अलावा, त्योहारों के लिए खास गिफ्ट बॉक्स और हैम्पर भी स्टोर पर और डिलीवरी के जरिए उपलब्ध होंगे।

कोलकाता में मुंबई के इस प्रसिद्ध ब्रांड की लंबे समय से काफी ज्यादा मांग थी, जिसके चलते इसे यहाँ लॉन्च लिया गया। इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खुशियों के शहर कोलकाता शहर में थियोब्रोमा का साइनबोर्ड लगाये जाने के दृश्य सामने आए थे।

इस मौके पर थियोब्रोमा के सीईओ ऋषि गौर ने कहा: कोलकाता के लोग काफी समय से थियोब्रोमा के यहाँ आने की मांग कर रहे थे, और हम यहाँ सिर्फ अपना बेहतरीन अनुभव ही लेकर आना चाहते थे। यह एक ऐसा शहर है, जहाँ लोग मिठाइयों को लेकर काफी ज्यादा शौक रखते हैं और उनका आनंद लेने के लिए किसी बड़े मौके का इंतजार नहीं करते। चाहे दिन भर की थकान के बाद एक ब्राउनी खानी हो या परिवार के लिए केक लाना हो, हम चाहते हैं कि यहाँ के लोग अपने लिए या अपनों के लिए जो भी खास पल बनाएँ, हम उसका हिस्सा बनें। सॉल्टलेक और न्यू अलीपुर के साथ पूर्वी भारत में हमारी पहली यात्रा शुरू हो रही है।

स्टोर की जानकारी:

थियोब्रोमा सॉल्टलेक: (बीएफ-21, ए-ई. ब्लॉक सेक्टर 1, बीएफ ब्लॉक, सेक्टर 1, बिधाननगर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700064)

थियोब्रोमा न्यू अलीपोर: (ब्लॉक ई, 64-बी, ब्लॉक-डी, न्यू अलीपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल – 700053)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *