बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने कोलकाता के कांकुरगाछी में कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का किया उद्घाटन

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज कोलकाता के कांकुरगाछी में अपने नए भव्य शोरूम के शुभारंभ के साथ अपने रिटेल विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री सारा अली खान ने इस शोरूम का उद्घाटन किया। इस क्षेत्र में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से ब्रांड ने यह महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। इस शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के बेहतरीन डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की गई है, जिसमें उनके लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांड जैसे ‘मुहूर्त’ (वेडिंग ज्वेलरी लाइन), ‘मुद्रा’ (हाथों से बनाई गई एंटीक ज्वेलरी), ‘निमाह’ (टेम्पल ज्वेलरी) और कई अन्य शामिल हैं।

शानदार माहौल और कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न सिग्नेचर ज्वेलरी लाइन्स के डिज़ाइनों के व्यापक कलेक्शन के साथ, यह नया शोरूम इस क्षेत्र के ग्राहकों को खरीदारी का एक बेजोड़ अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस खास अवसर पर मौजूद उत्साही भीड़ को संबोधित करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री सारा अली खान ने कहा, “कोलकाता के कांकुरगाछी में कल्याण ज्वेलर्स के इस नए भव्य शोरूम के शुभारंभ में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हाल ही में बतौर ब्रांड एंबेसडर कल्याण ज्वेलर्स परिवार से जुड़ने के कारण यह अवसर मेरे लिए और भी खास हो गया है। कल्याण ज्वेलर्स अपनी गुणवत्ता, पारदर्शिता और असाधारण कारीगरी के लिए जाना जाता है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि कोलकाता के ग्राहकों को ब्रांड के खूबसूरत कलेक्शन और इसकी विश्व स्तरीय सेवा का अनुभव खूब पसंद आएगा।”

नए शोरूम के शुभारंभ पर कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “कोलकाता हमेशा से कल्याण ज्वेलर्स के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। कांकुरगाछी में अपने नए शोरूम के लॉन्च के साथ शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। यह विस्तार हमारे उस संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत हम अपने आभूषण कलेक्शन और भरोसेमंद खरीदारी के अनुभव को ग्राहकों के और भी करीब लाना चाहते हैं। नए शोरूम में अपने ग्राहकों का स्वागत करने के लिए हम तैयार हैं, जहां उन्हें बेहतरीन कारीगरी, डिज़ाइनों की विस्तृत श्रृंखला और विश्वास व पारदर्शिता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का अनुभव मिलेगा।”

भव्य शुभारंभ के उपलक्ष्य में कल्याण ज्वेलर्स मेकिंग चार्जेस पर 40% तक की छूट, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती और कल्याण के विशेष गोल्ड रेट ₹13,570 प्रति ग्राम का लाभ दे रहा है। ये विशेष ऑफर्स ग्राहकों को बेहतरीन आभूषण डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला देखने और खरीदारी करने का एक शानदार अवसर प्रदान करते हैं।*

कल्याण ज्वेलर्स में हर आभूषण बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित है और कई स्तरों पर इसकी शुद्धता की जांच की जाती है। इसके साथ ही, ग्राहकों को ब्रांड का सिग्नेचर ‘4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट’ भी मिलेगा। यह सर्टिफिकेट सोने की शुद्धता की गारंटी, लाइफटाइम फ्री मेंटेनेंस, आभूषणों की पूरी जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीतियों का भरोसा देता है।

यह भरोसा अपने सम्मानित ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और अटूट विश्वास प्रदान करने के प्रति कल्याण ज्वेलर्स की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस शोरूम में कल्याण के लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी लाइन), मुद्रा (हाथों से बनाई गई एंटीक ज्वेलरी), निमाह (टेम्पल ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसे दिखने वाले डायमंड ज्वेलरी), अनोखी (अनकट डायमंड्स), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए डायमंड्स), अंतरा (वेडिंग डायमंड्स), हेरा (डेली वियर डायमंड्स), रंग (प्रेशियस स्टोन्स ज्वेलरी) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (कलर स्टोन्स और डायमंड ज्वेलरी) शामिल हैं।

ब्रांड, उनके कलेक्शन और ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां संपर्क करें – https://www.kalyanjewellers.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *