सनफीस्ट मॉम्स मैजिक मना रहा है “हर घर की छठी मैया” का उत्सव

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

हर छठ पर परिवार अपने बच्चों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए छठी मैया से प्रार्थना करते हैं। घाटों से लेकर घरों तक, अनेक माताएं कठिन व्रत रखती हैं, ठेकुआ बनाती हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। हालांकि, हर दिन अपने परिवार के लिए माताओं द्वारा किए जाने वाले प्रेम, त्याग और देखभाल को अक्सर वह पहचान नहीं मिल पाती।

इस छठ पर सनफीस्ट मॉम्स मैजिक अपने अभियान ‘हर घर की छठी मैया’ के माध्यम से माताओं के प्रेम और समर्पण को सम्मान दे रहा है। इस अभियान का संदेश है – “इस छठ, छठी मैया को नमन। और मां को प्रणाम।”

इस विश्वास के साथ कि हर घर में अपनी छठी मैया होती हैं, यह अभियान परिवारों को ‘माँ को प्रणाम’ नामक एक इंटरैक्टिव डिजिटल अनुभव के ज़रिए अपना आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित करता है। इसमें प्रतिभागी छठ से जुड़ी अपनी किसी यादगार स्मृति को साझा कर सकते हैं, अपनी पसंद का संदेश लिख सकते हैं और मधुबनी कला से प्रेरित एक डिजिटल स्मृति-चित्र (कीपसेक) तैयार कर सकते हैं। इस स्मृति-चित्र को तुरंत व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी मां के साथ साझा कर उनके प्रति प्यार और आभार व्यक्त किया जा सकता है। प्रसिद्ध मधुबनी कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित श्रीमती दुलारी देवी द्वारा तैयार एक विशेष कलाकृति से सजी यह पहल बिहार की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत का भी उत्सव मनाती है।

इस व्यक्तिगत पहल को घरों की सीमाओं से आगे ले जाते हुए, साझा की गई तस्वीरों को पटना में रामना रोड, गांधी घाट के पास, सूर्य के आकार की एक आकर्षक कलाकृति के रूप में प्रदर्शितकिया गया है, जिसमें छठी मैया की एक विशाल छवि उभरेगी। यह सामूहिक सम्मान उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करेगा, जो हर घर में स्नेह, देखभाल और समर्पण का प्रतीक हैं । इसके माध्यम से व्यक्तिगत कृतज्ञता की भावनाओं को मातृत्व के सामूहिक उत्सव का रूप दिया जाएगा।

इस अभियान पर टिप्पणी करते हुए, सूरज कथूरिया, वीपी एवं हेड ऑफ मार्केटिंग, बिस्किट्स, फूड्स डिवीजन, आईटीसी लिमिटेड ने कहा, “एक मां की देखभाल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन हम हमेशा यह नहीं बता पाते कि हमारे लिए इसका क्या महत्व है। छठ आस्था, कृतज्ञता और अपने परिवार के लिए एक माँ की प्रार्थनाओं का पर्व है। ‘हर घर की छठी मैया’ के ज़रिए, सनफीस्ट मॉम्स मैजिक परिवारों को प्रेरित करता है कि वे अपनी कृतज्ञता को अपनी माताओं के प्रति एक दिल छू लेने वाले भाव में बदलें। छठी मैया का आशीर्वाद मांगते हुए, हम सभी को यह याद दिलाना चाहते हैं कि हर घर में एक ऐसी माँ होती है, जो हमारे प्रणाम की हकदार है।”

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, श्रीमती दुलारी देवी ने कहा, “छठ एक ऐसा त्योहार है जो श्रद्धा, त्याग और अपने परिवार के प्रति एक माँ के निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है। मधुबनी कला के माध्यम से, हमने हमेशा उन मूल्यों और परंपराओं का जश्न मनाया है जो परिवारों को एक साथ लाते हैं। मुझे सनफीस्ट मॉम्स मैजिक की ‘हर घर की छठी मैया’ पहल से जुड़कर खुशी हो रही है। यह पहल लोगों को उन माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिनकी देखभाल और आशीर्वाद हमारे जीवन को हर दिन समृद्ध बनाते हैं।”

‘हर घर की छठी मैया’ के ज़रिए, सनफीस्ट मॉम्स मैजिक का उद्देश्य छठ को सिर्फ आशीर्वाद मांगने का ही नहीं, बल्कि उन माताओं को पहचानने और उन्हें धन्यवाद देने का अवसर बनाना है, जिनका प्यार और देखभाल हर दिन हमारे जीवन को संवारते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *