डा.काशी प्रसाद जायसवाल की 145 वीं जयंती मनायी गयीविशिष्ठजन हुए डा. काशी प्रसाद जायसवाल प्रतिभा सम्मान-2025 से सम्मानित

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

डा. काशी प्रसाद जायसवार स्मृति समिति के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध इतिहास‌कार स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी के प्रमी व राष्ट्र के गौरव डा० काशी प्रसाद जायसवाल की १४५ वी जयंती एवं डा० काशी प्रसाद जायसवाल प्रतिभा सम्‌मान २०३५ का आयोजन राममोहन हाल में किया गया। बतौर विशिष्ट अतिथि अवधेश साथ (विशिष्ट समाजसेवी) एवं मनोज जायसवाल राष्ट्रीय अध्यम जायसवाल क्लब को समाज सेवा सम्मान २०२५ एवंम श्रीमती शर्मिष्ठा बाग कवयत्ती-लेखिका-वक्ता को डा. काशी प्रसाद जायसवाल साहित्य सेवा सम्मान 2025, नव सोपान हृदयपुर सामाजिक संस्था को लाइफ टाइम एचीवमेंट सम्म सम्मान से विभूषित किया गया। सभी को सम्मान पत्र, श्री फल, शाल, तुलसी की माला देकर सम्मानित किया गया। स‌मारोह की अध्यावा ही अरविन्द साव (काशीपुर) ने किया। इस अवसर पर अवधेश साव, संजय जायसवाल(प्रो.), रामकृष्ण जायसवाल (कांसुलेट मालदीव) मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद जायसवाल, अरविंद साव, श्रीमती शर्मिष्ठा बाग, राज मिठौलिया,
रामचंद्र जायसवाल, शौभिक घोष (नव सोपान) उपस्थित थे। कविता पाठ कविगण, आलोक चौधरी, विकास सिंह, रामपुकार सिंह, कविताकोगरी, हीरालाल जायसवाल, डा.मनोज मिश्रा एंव गौरव केशरी ने किया।
मंच संचालन शिव जायसवाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रजनी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में विकाश जायसवाल (अध्यक्ष, सहर्स्त्र अर्जुन जयंती), गनेश प्रसाद जायसवाल, मयुर जायसवाल, गगन कुमार साव, सुरेश चंद्र गुप्ता, विशन सिखवाल, कृष्णा जायसवाल, राजीव जायसवाल, सुषमा जायसवाल, कंचन जायसवाल, पूर्णिमा गुप्ता संगीता गुप्ता, अनीता गुप्ता, जोया जायसवाल चन्द्र गुप्ता, अमरनाथ जायसवाल, रोबिन साव, अखिलेश जायसवाल, विनय साव, अशीष जायसवाल, नितेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, पियुष जायसवाल इत्यादि ने सक्रिय सहयोग किया। संस्था के संरक्षक रतन लाल जायसवाल का गुरुवार सुबह अचानक अकस्मात निधन हो गया समिति ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना कर मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *