कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस ने अपने 2025 के कम्युनिटी प्रोग्राम ‘बियॉन्ड इन्क्रेडिबल विद एसुस’ का चौथा और फाइनल सिटी एडिशन कोलकाता में सफलतापूर्वक आयोजित किया। पूर्व में बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद, कोलकाता सेशन में 85+ टेक एंथूज़ियास्ट्स, क्रिएटर्स, छात्र और रीजनल मीडिया के लोग एक साथ आए। यहाँ उन्हें टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और प्रोडक्ट इनोवेशन के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानने, समझने और बातचीत करने का मौका मिला। इस एडिशन में वर्ष 2025 में एसुस के सभी प्रमुख गेमिंग और नॉन-गेमिंग लॉन्च का साल भर का रिव्यू भी पेश किया गया और वर्ष 2026 में इस प्रोग्राम को और आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।
इस इवेंट में एसुस के आरओजी और नोटबुक प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई गई। इसमें ज़ेनबुक और विवोबुक मॉडल्स के साथ-साथ आरओजी स्ट्रिक्स और ज़ेफिरस सीरीज़ भी शामिल थीं। प्रतिभागियों को ब्रांड के लेटेस्ट इनोवेशन और गेमिंग व कंज़्यूमर प्रोडक्ट कैटेगरी का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का मौका मिला।
इवेंट को संबोधित करते हुए, एसुस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर एंड गेमिंग पीसी, श्री अर्नोल्ड सू ने कहा, “बियॉन्ड इन्क्रेडिबल विद एसुस’ के हर सेशन के साथ हमारा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी को लोगों के और करीब लाया जाए, साथ ही एक ऐसा अनुभव प्रदान किया जाए, जो व्यक्तिगत, सहज और सबके लिए सुलभ हो। यह पहल सिर्फ क्रिएटर्स या प्रोफेशनल्स के लिए नहीं है, बल्कि यह उन सभी के लिए है, जो टेक्नोलॉजी के प्रति विशेष जुनून रखते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इनोवेशन कैसे उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान और बेहतर बना सकता है। कोलकाता इस बात की पुष्टि करता है कि ऐसे अनुभव कितने मायने रखते हैं। वर्ष 2025 की समाप्ति की ओर बढ़ते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि हम इस कम्युनिटी को और मजबूत करेंगे, हर शहर में मजबूत संबंध स्थापित करेंगे और ब्रांड के प्रति विश्वास को और भी बढ़ाएँगे।”
इवेंट की शुरुआत ब्रांड स्टोरी से हुई, जिसमें कंपनी के भारत में किए गए कम्युनिटी और एजुकेशन से जुड़े प्रयासों को दिखाया गया। इसमें सीएसआर प्रोग्राम्स, प्रोआर्ट मीट-अप्स, आरओजी शोडाउन टूर्नामेंट्स, आरओजीवर्स इनिशिएटिव्स और एसुस लाइव सेशन्स शामिल थे। अंत में, इवेंट में एसुस के कंज़्यूमर, आरओजी और क्रिएटर पोर्टफोलियो में हुए विकास और बदलाव को भी दिखाया गया।
कोलकाता के दो लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स, रबीर दास और बिप्रदेव रॉय भी इस इवेंट में शामिल हुए, जिन्होंने दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से बातचीत की और इवेंट की डिजिटल मौजूदगी को और बढ़ाया। इस सेशन में यह भी दिखाया गया कि 2025 में लॉन्च हुए एसुस और आरओजी लैपटॉप्स में ये टेक्नोलॉजीस कैसे काम करती हैं, और क्रिएटर्स, गेमर्स और आम कंज़्यूमर्स के लिए उनके व्यावहारिक इस्तेमाल को समझाया गया। कार्यक्रम में आकर्षण बनाए रखने के लिए एक मजेदार क्विज़ भी आयोजित की गई, इसके बाद रोमांचक गेमिंग टूर्नामेंट और प्रतिभागियों के लिए एक्सक्लूसिव फोटो सेशन और गिवअवे भी शामिल रहे।
कोलकाता एडिशन के साथ, एसुस का ‘बियॉन्ड इन्क्रेडिबल विद एसुस’ के 2025 एडिशन पूरा हुआ। अब तक इस ब्रांड ने बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में आयोजित कम्युनिटी इवेंट्स के जरिए 200 से अधिक लोगों तक अपनी पहुँच बनाई है और स्थानीय टेक कम्युनिटी में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। वर्ष 2026 में इस पहल का विस्तार और बड़े शहरों में किया जाएगा और विशेष सेशंस के माध्यम से लोगों को लगातार, जानकारीपूर्ण और आसान टेक अनुभव देने का प्रयास जारी रहेगा।
एसुस के बारे में
एसुस एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो दुनिया को सबसे नए और सहज डिवाइसेस, कंपोनेंट्स और समाधान प्रदान करती है, ताकि लोगों के जीवन को बेहतर और आसान बनाया जा सके। एसुस के पास 5,000 लोगों की इन-हाउस और आरएंडडी एक्सपर्ट्स की टीम है, जो नई टेक्नोलॉजीस पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता, नए आइडियाज़ और डिज़ाइन के लिए कंपनी हर दिन 11 से ज्यादा पुरस्कार जीतती है और फॉर्च्यून की ‘विश्व की सबसे प्रशंसित कंपनियों’ में भी शामिल है।
