कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
निशांत कनोडिया द्वारा प्रवर्तित मैटिक्स फर्टिलाइज़र्स एंड केमिकल्स लिमिटेड ने 2025 फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) की वार्षिक गोष्ठी में दो महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते। कंपनी को 2025 के लिए ‘नाइट्रोजीनस फर्टिलाइज़र संयंत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन प्रदर्शन’ पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही ‘एक कंपनी के तौर पर समग्र प्रदर्शन में बढ़ोतरी’ के लिए पुरस्कृत किया गया।
रसायन और उर्वरक विभाग के सचिव, श्री रजत कुमार मिश्रा ने मैटिक्स के प्रबंध निदेशक, श्री मनोज मिश्रा और मुख्य परिचालन अधिकारी, श्री गिरिधर मिश्रा को पुरस्कार प्रदान किए।
मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष, श्री निशांत कनोडिया ने कहा, “परिचालन के सिर्फ चौथे साल में फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया से लगातार दो साल से प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ उत्पादन प्रदर्शन’ पुरस्कार हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि मैटिक्स कितनी तेज़ी से परिपक्व हुई है। हम यह साबित कर रहे हैं कि उद्योग की गहन विशेषज्ञता का मेल अगली पीढ़ी के विनिर्माण से होता है, तो हम भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा तेज़ कर सकते हैं। ये पुरस्कार मैटिक्स के हर कर्मचारी के लचीलेपन और नवोन्मेष का सम्मान हैं, जिन्होंने एक साहसिक दृष्टिकोण को ऐतिहासिक वास्तविकता में बदलने के लिए अथक प्रयास किया। हमने अभी शुरुआत ही की है, ऐसे में हमारी टीम को एक नया मानक स्थापित करने के लिए धन्यवाद।”
ये पुरस्कार नई दिल्ली में एफएआई के सालाना गोष्ठी के उद्घाटन सत्र के दौरान दिए गए, जो हरित और किसानों को सशक्त बनाने वाले भविष्य के लिए उर्वरक प्रबंधन केंद्रित थी। इस विषय-वस्तु के तहत उपयुक्त पोषक तत्वों के इस्तेमाल, आयात पर निर्भरता में कमी और जलवायु के लिहाज़ से विनिर्माण के लिए भारत के प्रयासों को दिखाती है। इन दोनों पुरस्कारों से मैटिक्स के शानदार प्रदर्शन का रिकॉर्ड और भारत की खाद्य एवं कृषि सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र में विश्वसनीय उत्पादन तथा लगातार दक्षता हासिल करने की इसकी क्षमता रेखांकित होती है।
मैटिक्स फर्टिलाइज़र्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री मनोज मिश्रा ने कहा, “लगातार दूसरे साल ‘नाइट्रोजन फर्टिलाइज़र संयंत्र के लिहाज़ से सर्वश्रेष्ठ उत्पादन प्रदर्शन’ के लिए फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया का पुरास्कार और ‘कंपनी के समग्र प्रदर्शन में सुधार’ के लिए पुरस्कृत होना मैटिक्स के लिए गर्व का क्षण है और हमारी पानागढ़ टीम के समर्पण का सम्मान है, जिनका परिचालानात्मक अनुशासन और तकनीकी उत्कृष्टता हर दिन हमारे प्रदर्शन को आगे बढ़ाती है। ये पुरस्कार सभी विभागों में हर मैटिक्स कर्मचारी के सामूहिक प्रयास को भी दर्शाते हैं, जो विश्वसनीयता, सुरक्षा और निरंतर सुधार के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। मैं अपने अध्यक्ष द्वारा दी गई पेशेवर स्वतंत्रता को भी रेखांकित करना चाहूंगा, जो हमें लगातार उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने में मदद करती है। हम बेहतर मूल्य प्रदान करने और नवोन्मेष तथा वहनीय विकास के साथ भारत की खाद्य सुरक्षा में योगदान देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
मैटिक्स अपनी पानागढ़ इकाई में परिचालन उत्कृष्टता और ऊर्जा-केंद्रित उत्पादकता के मद्देनज़र भारत के सबसे कुशल नाइट्रोजन उर्वरक उत्पादकों में से एक के रूप में उभरी है। यह संयंत्र पूर्वी भारत में उर्वरक आपूर्ति के लिहाज़ से प्रमुख केंद्र है, जहां मांग लगातार बढ़ रही है।
मैटिक्स ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान 1.47 मिलियन टन यूरिया का उत्पादन किया जो इसकी 1.27 एमटीपीए क्षमता से अधिक है और लगभग 115 प्रतिशत उपयोग का स्तर हासिल किया। यह प्रदर्शन घरेलू विनिर्माण को मज़बूत करने और अस्थिर वैश्विक गैस बाज़ारों पर निर्भरता कम करने के भारत के प्रयासों के अनुकूल है। पानागढ़ अब पूर्वी भारत की यूरिया की ज़रूरत के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत हिस्से की आपूर्ति करता है, जिससे राज्य की पोषक तत्व योजना में मदद मिलती है और किसानों को समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होती है।
मैटिक्स देश के सबसे नए लेकिन सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करते उत्पादकों में से एक है, जो नौ राज्यों में 1,000 से अधिक डीलरों और 60,000 खुदरा विक्रेताओं के ज़रिये कारोबार करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में यूरिया, गैर-यूरिया और विशिष्ट उर्वरक शामिल हैं।
