भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस और एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने की रणनीतिक बैंकएश्योरेंस भागीदारी की घोषणा

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस इस भागीदारी के ज़रिये, एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों के लिए अपनी विभिन्न किस्म की सुरक्षा, बचत और रिटायरमेंट योजनाएं पेश करेगी, जिससे देश भर में लोगों और परिवारों के लिए वित्तीय सुरक्षा और दीर्घकालिक संपत्ति योजना बनाना सुलभ होगा। ग्राहक ये समाधान एक्विटास एसएफबी के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 1,042 से अधिक बैंकिंग आउटलेट के मज़बूत नेटवर्क के ज़रिये आसानी से खरीद सकते हैं। कंपनी की तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में मज़बूत उपस्थिति है।

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी – भागीदारी वितरण (पार्टनरशिप डिस्ट्रीब्यूशन) और विपणन प्रमुख (हेड मार्केटिंग), श्री नितिन मेहता ने इस साझेदारी पर अपनी टिप्पणी में कहा: “एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने व्यापक शाखा नेटवर्क और डिजिटल क्षमताओं के ज़रिये कमतर बैंकिंग पहुंच वाले, कस्बाई और ग्रामीण समुदायों को सेवा प्रदान करने की पृष्ठभूमि के साथ मज़बूत और विशिष्ट फ्रेंचाइज़ी तैयार की है। हमें बैंक के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है। इस गठजोड़ से हमारे भागीदारी वितरण की पहुंच बढ़ेगी और हमें इसकी व्यापक फिजीटल उपस्थिति के ज़रिये बड़े पैमाने पर ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी। यह भागीदारी बीमा प्रक्रिया को सरल बनाने और इसे अधिक सुलभ बनाने के हमारे उद्देश्य और 2047 तक आईआरडीएआई के ‘सभी के लिए बीमा’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।”

एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के वरिष्ठ अध्यक्ष और कंट्री हेड – देनदारी (लायबिलिटी) , संपत्ति प्रबंधन (वेल्थ मैनेजमेंट) और डिजिटल बैंकिंग, श्री मुरली वैद्यनाथन ने इस गठजोड़ के बारे में कहा : “हम अपने ग्राहकों को जो सेवाएं प्रदान करते हैं, उनकी गुणवत्ता और दायरे को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रही है, और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ यह भागीदारी उसी दिशा में एक कदम है। हम इस गठजोड़ के ज़रिये ग्राहकों को विभिन्न किस्म के जीवन बीमा समाधान तक पहुंच प्रदान कर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मज़बूत बना रहे हैं। ये समाधान ग्राहकों की बैंकिंग से जुड़ी ज़रूरतों और दीर्घकालिक वित्तीय योजना की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।”

इस भागीदारी का उद्देश्य है, एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की वितरण की विशिष्टता को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की जीवन बीमा विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, जीवन बीमा को व्यापक रूप से अपनाने और ग्राहकों के बीच दीर्घकालिक वित्तीय तैयारी में मदद करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *