कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
फास्ट्रैक बैग्स ने आज के छात्रों, क्रिएटर्स और युवा प्रोफ़ेशनल्स के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया लैपटॉप कलेक्शन लॉन्च किया है, जो यूटिलिटी, स्टाइल और स्व-अभिव्यक्ति का बेहतरीन संयोजन है। साथ ही ब्राण्ड अपना नया कैंपेन ‘कैरी मोर, वे लैस “Carry More, Weigh Less,” भी लेकर आया है। इस नए लैपटॉप कलेक्शन को सोच-समझ कर लाईटवेट में डिज़ाइन किया गया है, जो आपके काम, यात्रा और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का बेहतरीन साथी बन जाएगा।
इस रेंज में बैकपैक और टोट बैग के 12 नए डिज़ाइन शामिल हैं, जिनमें 10 नायलॉन स्टाइल और 2 फॉक्स लेदर डिज़ाइन हैं। यह कलेक्शन 15-इंच और 14-इंच, दोनों तरह के लैपटॉप के लिए बेहतरीन है; इस रेंज के ज़्यादातर बैग्स में 15-इंच के लैपटॉप आ सकते हैं और दो डिज़ाइन खास तौर पर 14-इंच के लैपटॉप के लिए बनाए गए हैं। व्हाइट, चॉकलेट ब्राउन, मैलाकाइट ग्रीन, चैरी रेड और डस्टी पिंक जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध यह कलेक्शन लैपटॉप बैग को रोज़ाना इस्तेमाल की एक स्टाइलिश और ज़रूरी चीज़ के रूप में पेश करता है।
इस कलेक्शन के बैग देखने में तो आकर्षक हैं हीं, साथ ही इस्तेमाल में भी आसान और सुविधाजनक हैं। इसमें एक कार्ड होल्डर, यात्रा को आसान बनाने के लिए ट्रॉली लूप, चाबी के लिए की-लीश और रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।
इस लॉन्च पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में एक्सेसरीज़ एंड फ्रैगरेंस डिवीज़न के सीईओ मनीष गुप्ता ने कहा, “आज की पीढ़ी ऐसे प्रोडक्ट्स चाहती है जो काम के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व में भी निखार लाएं। हमारा नया लैपटॉप कलेक्शन उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो काम, क्रिएटिविटी और रोज़मर्रा के जीवन के बीच लगातार तालमेल बनाए रखते हैं। यह कलेक्शन पर्सनल स्टाइल से समझौता किए बिना हर तरह से उपयोगी
