कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
भारत के सबसे प्रगतिशील फैमिली स्कूटर, टीवीएस जुपिटर ने त्योहारों के सीजन से पहले अपना नया टीवी विज्ञापन “द स्वे वेव” लॉन्च किया है। यह फिल्म हाल ही में लॉन्च हुए टीवीएस जुपिटर डुअल टोन के रंग बदलने वाले स्पेक्ट्रल कलर्स को दिखाती है, जिसमें हर शेड अलग-अलग एंगल से अलग नजर आता है।
यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सहज प्रवृत्ति पर आधारित हैः कोई भी अनोखी चीज़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। लोग रुकते हैं, दोबारा देखते हैं और उसके बारे में और जानने की कोशिश करते हैं। रंग बदलने वाला स्कूटर भी लोगों में कुछ ऐसी ही जिज्ञासा पैदा करता है। लोग अलग-अलग एंगल से स्कूटर के रंग बदलते हुए देखने के लिए अपना सिर इधर-उधर घुमाते हैं। यह विज्ञापन लोगों के इसी स्वाभाविक व्यवहार को प्रोडक्ट के यादगार अनुभव में बदल देता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे टीवीएस जुपिटर डुअल टोन के स्पेक्ट्रल कलर्स लोगों को दोबारा मुड़कर देखने के लिए मजबूर कर देते हैं।
डेंट्सू इंडिया द्वारा तैयार की गई इस फिल्म में आम लोगों को उत्सुकता के पलों में दिखाया गया है। हर कोई रुकता है, अपना सिर घुमाता है और पास जाकर पार्क किए गए टीवीएस जुपिटर के बदलते रंगों को देखता है। लोगों के ये स्वाभाविक और हल्के-फुल्के रिएक्शन, स्कूटर की रंग बदलने वाली स्पेक्ट्रल फिनिश को खास तौर पर उभारते हैं। यह फिल्म टीवीएस जुपिटर की फैमिली-फ्रेंडली खूबियों की ओर भी दर्शकों का ध्यान खींचती है – जैसे कि पीछे बैठने वाले के लिए आरामदायक बैकरेस्ट और सीट के नीचे काफी ज्यादा स्टोरेज स्पेस। अंत में एक संदेश आता है – “हर एंगल से नया,” जो टीवीएस जुपिटर डुअल टोन की रंग बदलने वाली स्पेक्ट्रल फिनिश को बखूबी बयां करता है।
टीवीएस जुपिटर युवाओं और शहरी परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह फिल्म ब्रांड के यूथफुल, आधुनिक और लोगों से जुड़ने वाले अंदाज को बरकरार रखती है, जिसमें एक आकर्षक धुन और दिलचस्प कहानी है। इस कैंपेन का मकसद नए वेरिएंट के बारे में जागरूकता और दिलचस्पी बढ़ाना है। साथ ही, यह टीवीएस जुपिटर को एक आधुनिक और स्टाइलिश फैमिली स्कूटर के रूप में और मजबूत करता है, जो अपने 29 बेहतरीन फीचर्स के साथ ग्राहकों को देता है – ‘ज़्यादा का फायदा।
Links to the film:
• Youtube: https://youtu.be/eCHxKI1tGQ4?si=QBVktofjkWYYjdr-
• Facebook: https://www.facebook.com/share/v/1DnfAH6GVq/
• Instagram: https://www.instagram.com/reel/DeTu1WgMJDC/?dlrf=MTA3M3prdnJuZDZ2aQ==
