कोलकाता – स्टाफ संवाददाता
जियोहॉटस्टार ने दक्षिण एशियाई समुदाय की बड़ी आबादी वाले मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (मेना क्षेत्र) में कदम रखने के कुछ ही हफ्तों बाद, डीजीओ के साथ साझेदारी में नेपाल में प्रवेश के साथ के साथ कंपनी ने वैश्विक विस्तार जारी रखा है। ब्रिटेन, कनाडा, सिंगापुर और मेना क्षेत्र के बाद, नेपाल में यह लॉन्च, जियोहॉटस्टार को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से भारत और नेपाल के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को और मज़बूती मिलेगी, साथ ही भारतीय सिनेमा तथा टेलीविजन के प्रति नेपाल के दर्शकों लंबे समय से चले आ रहे लगाव को नया आयाम मिलेगा।
इस साझेदारी के तहत डीजीओ के भीतर विशेष जियोहॉटस्टार खंड बनाया गया है, जहां उसकी हर तरह की मनोरंजन सामग्री उपलब्ध होगी। इसमें ब्लॉकबस्टर फिल्में, ओरिजिनल शो, रोज़ाना प्रसारित होने वाले टीवी कार्यक्रम, लोकप्रिय रियलिटी शो और बच्चों के लिए विशेष सामग्री शामिल है। लॉन्च के समय उपलब्ध सामग्री में धमाकेदार सफलता हासिल करने वाली फिल्मों का एक शानदार संग्रह प्रमुख आकर्षण होगा। इसमें ‘भेड़िया’, ‘ट्वेल्फ्थ फेल’, ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘सुपर 30’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही, ‘हुंकार’, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’, ‘अली बाबा और 40 भूत’, ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘चिरैया’ जैसे जियोहॉटस्टार ओरिजिनल शो भी हैं। क्षेत्रीय भाषा की चुनिंदा बेहतरीन सामग्री भी इस पेशकश को और समृद्ध बनाएगी। इनमें बेथलेहम कुडुंबा यूनिट और थुडक्कम जैसी फिल्में हिंदी में उपलब्ध होंगी। साथ ही बिग बॉस, कॉफी विद करण और इंडिया का टॉप 1 परसेंट जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो और मनोरंजक कार्यक्रम रोज़मर्रा के जीवन को मनोरंजन से भर देंगे।
दर्शक डीजीओ के मोबाइल और प्लस प्लान के ज़रिए जियोहॉटस्टार के कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए खास लॉन्च मूल्य 249 नेपाली रुपए प्रति माह से शुरू हो रहा है। मोबाइल प्लान की कीमत एक महीने के लिए 249 नेपाली रुपए, तीन महीने के लिए 699 नेपाली रुपए और एक साल के लिए 2,499 नेपाली रुपए है। प्लस प्लान एक महीने के लिए 399 नेपाली रुपए, तीन महीने के लिए 899 नेपाली रुपए और एक साल के लिए 2,699 नेपाली रुपए में उपलब्ध है। दर्शक www.watchdgo.com पर लॉग इन कर या आईओएस, एंड्रायड, एंड्रायड टीवी और स्मार्ट टीवी पर डीजीओ ऐप के ज़रिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
जियोहॉटस्टार की लाइब्रेरी से डीजीओ के नेपाली फिल्मों और शो के संग्रह का विस्तार होगा। इसमें हर सप्ताह एक नई नेपाली फिल्म जोड़ी जाएगी, ताकि इस सेवा के तहत स्थानीय सामग्री का विशेष महत्व रहे। सब्सक्राइबर लाइव अंतरराष्ट्रीय खेलों का भी आनंद ले सकते हैं, जिनमें लालीगा, मोटोजीपी और काराबाओ कप शामिल हैं। इस तरह, दर्शक एक ही डीजीओ सब्सक्रिप्शन के ज़रिये भारतीय और नेपाली मनोरंजन सामग्री के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर होने वाले खेल भी देख सकते हैं, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

जियोस्टार के अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय प्रमुख (इंटरनेशनल बिज़नेस हेड), अमित मल्होत्रा ने नेपाल में जियोहॉटस्टार के प्रवेश पर अपनी टिप्पणी में कहा, “जियोहॉटस्टार का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, भारत में हमारे द्वारा बनाए गए कंटेंट और विदेश में भारतीय मनोरंजन सामग्री की मांग को एक मंच पर ला रहा है। नेपाल इस सफर का महत्वपूर्ण अंग है, जहां के दर्शक पीढ़ियों से हमारी फिल्मों, टीवी शो और कलाकारों को पसंद करते रहे हैं। डीजीओ के ज़रिए, हम इन दर्शकों को और भी अधिक कंटेंट प्रदान कर सकते हैं, इसमें जियोहॉटस्टार का मनोरंजन और स्थानीय प्लेटफॉर्म की सहूलियत दोनों शामिल हैं। नेपाल में इस मौजूदा संबंध को आगे बढ़ाने और जियोहॉटस्टार को हर घर में रोज़ाना देखे जाने वाले मनोरंजन का अंग बनाने की व्यापक संभावनाएं हैं।”
डीजीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोशन निरौला ने इस साझेदारी के बारे में कहा, “यह साझेदारी डीजीओ और नेपाल के मनोरंजन उद्योग के लिए बढ़ी उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य है, नेपाली दर्शकों को रोज़ाना डीजीओ देखने के लिए और भी वजहें प्रदान करना, चाहे वह जियोहॉटस्टार की फिल्मों और शो के ज़रिये हो, हर सप्ताह आने वाली नई नेपाली फिल्म या फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों के सीधे प्रसारण के ज़रिये। हम नेपाल के लिए तैयार प्लेटफॉर्म पर ये सभी विकल्प एक साथ पेश रहे हैं, और इसकी कीमत भी हमारे दर्शकों को ध्यान में रखकर तय की गई है।”
जियोहॉटस्टार का नेपाल लॉन्च, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निरंतर उपस्थिति दर्ज कराने के प्रति प्लेटफॉर्म की महत्वाकांक्षा को रेखांकित करता है, जो भारतीय मनोरंजन की पहुंच और लोकप्रियता पर आधारित है। ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में सीधे लॉन्च के साथ-साथ, स्टार्ज़प्ले और डीजीओ जैसे स्थापित प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी कर, जियोहॉटस्टार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है। इस विस्तार के ज़रिए, जियोहॉटस्टार, हर बाज़ार की ज़रूरतों और दर्शकों की पसंद के अनुरूप मनोरंजन की विभिन्न किस्म की पेशकश कर रहा है।
