हिमालया बेबीकेयर ने लान्च की शिशु के ‘पहले अनुभवों’ के जरिए ‘मम्मा वाली फीलिंग’ का जश्न मनाती भावपूर्ण मदर्स डे डीवीसी

कोलकाता – स्टाफ संवाददाता

कोलकाता, 08 मई, 2026। भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड्स में से एक हिमालया बेबीकेयर, जिसे शिशु बहुत पसंद करते हैं, ने इस मदर्स डे पर मातृत्व की निरंतर विकसित होती यात्रा का जश्न मनाते हुए एक भावपूर्ण डिजिटल वीडियो कमर्शियल (डीवीसी) लान्च किया है। यह कैंपेन एक शिशु के ‘पहले अनुभवों’ की एक श्रृंखला और उनसे उत्पन्न होने वाली सुखद भावनाओं के माध्यम से मातृत्व की इस खूबसूरत यात्रा को उजागर करता है।

इस कैंपेन का मूल विचार यह है कि जहां ये पड़ाव शिशु के विकास का जश्न मनाते हैं, लेकिन ये पल मां के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण और भावनात्मक होते हैं। आज के दौर में माता-पिता बनने की इस आगे बढ़ती यात्रा में, ऐसे कई पल चुपचाप गुजर जाते हैं, जिनकी अहमियत अक्सर अनदेखी रह जाती है। इस डीवीसी के माध्यम से हिमालया बेबीकेयर ने मां के अनुभवों को केंद्र में रखते हुए उस सहज और गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया है, जो शिशु के हर पहले कदम के साथ और मजबूत होता जाता है।

सदाबहार लोरी “चंदा है तू” से प्रेरित यह फिल्म एक भावनात्मक कहानी के के रूप में सामने आती है जो शिशु के पहले पड़ावों के माध्यम से मातृत्व की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जो अपनापन, पुरानी यादों की मिठास और सांस्कृतिक जुड़ाव का एहसास कराती है। फिल्म की शुरुआत एक फ्लैशबैक से होती है, जहां एक मां अपनी छोटी बेटी को उसके स्कूल के पहले दिन के लिए तैयार कर रही होती है। यह पल केवल बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि मां के लिए भी बेहद भावुक होता है। यह एक बड़ा पड़ाव है, और यह मां के लिए उतना ही भावनात्मक होता है जितना कि बच्चे के लिए।

अपनी बेटी को स्कूल यूनिफॉर्म में देखकर मां पुरानी यादों में खो जाती है। एक-एक करके बीते वर्षों की वे तमाम छोटी-छोटी यादें सामने आने लगती हैं, जो मां को उन सभी शांत, रोजमर्रा के पलों की याद दिलाते हैं जो उन्होंने एक साथ बिताए थे।

पहली हल्की मालिश से लेकर पानी में खेलने के मजेदार पलों तक, फर्श पर खेलने से लेकर देखभाल के वे साधारण पल, ये सिर्फ दिनचर्या नहीं थे, बल्कि वे छोटे-छोटे पल थे जिन्होंने उनके रिश्ते को और गहराई से जोड़ा।

जैसे ही फिल्म वर्तमान समय में लौटती है, छोटी बच्ची स्कूल जाने से पहले अपनी माँ को एक प्यारी-सी झप्पी देती है। यह दृश्य एक खूबसूरत याद बनकर उभरता है कि जहाँ हर ‘पहली बार’ एक बच्चे के जीवन में एक कदम आगे बढ़ने का प्रतीक है, वहीं यह एक माँ के लिए भी एक नई शुरुआत होता है – गर्व, बदलाव और अपने बच्चे के साथ बढ़ने का अध्याय। यह डीवीसी “मम्मा वाली फीलिंग” के सार को दर्शाता है, जो एक सहज और गहरी व्यक्तिगत भावना है जो बच्चे के जीवन में हर पड़ाव के साथ और मजबूत होती जाती है।

कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए, चक्रवर्ती एन.वी., निदेशक – बेबीकेयर, हिमालय वेलनेस कंपनी, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हम मानते हैं कि मातृत्व कई कई छोटे-छोटे ‘पहले अनुभवों’ से मिलकर बनता है – ऐसे पल जो भले ही क्षणिक हों, लेकिन भावनात्मक रूप से बेहद गहरे और यादगार होते हैं। इस कैंपेन के माध्यम से हम उन रोजमर्रा के अनुभवों का जश्न मना रहे हैं, जो एक मां की यात्रा को दर्शाते हैं। ‘मम्मा वाली फीलिंग’ हर स्पर्श, हर उपलब्धि और हर याद के साथ और गहरी होती जाती है। सुरक्षित, सौम्य और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ हम माताओं को इस सफर में मार्गदर्शन, संसाधन और सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे आत्मविश्वास और मानसिक संतोष के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ा सकें।”

इस भावनात्मक कहानी को आगे बढ़ाते हुए यह मदर्स डे कैंपेन न केवल उत्पादों की उपयोगिता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मातृत्व की उन वास्तविक भावनाओं को सामने लाता है है – जहां हर छोटा पल खास होता है और हर ‘पहली बार’ जीवन भर की स्मृति बन जाता है।

इस कैंपेन को सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा, और व्यापक पहुंच और मजबूत जुड़ाव बनाने के लिए इसे कई क्षेत्रीय भाषाओं में रूपांतरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *